हरियाणा पुलिस का बड़ा बयान: बादशाह के खिलाफ LOC वापस, याचिका खत्म

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हरियाणा पुलिस ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) वापस ले लिया गया है और अब उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।

यह मामला उनके हालिया हरियाणवी गाने ‘टटेरी’ के कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर उठा था। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए पानीपत के पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि बादशाह जांच में शामिल हो चुके हैं। इसके आधार पर अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया। इसके बाद बादशाह की ओर से याचिका को आगे नहीं बढ़ाया गया।

Also Read: Prajwal Revanna: वीडियो लीक मामला: ड्राइवर समेत 39 आरोपी, एसआईटी ने खोली साजिश की परतें

इस केस में पंचकूला के साइबर क्राइम थाने में उनके खिलाफ महिलाओं के अशोभनीय चित्रण से जुड़े कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

गाने को लेकर विवाद बढ़ने पर बादशाह ने पहले ही स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य किसी महिला या बच्चे के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना नहीं था।

इस मामले में बादशाह की ओर से वरिष्ठ वकील प्रदीप विर्क सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पैरवी की, जबकि हरियाणा सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने पक्ष रखा।

Leave a Comment