तीन दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 17 हजार रुपए महंगी

लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है। 3 फरवरी को वायदा बाजार (MCX) में चांदी के भाव में लगभग 17 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो करीब 7 प्रतिशत की तेजी को दर्शाती है। इसके साथ ही 1 किलो चांदी की कीमत बढ़कर करीब 2.53 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते तीन दिनों में चांदी के दामों में करीब 1.60 लाख रुपए की भारी गिरावट देखी गई थी।

सोने की कीमतों में भी आज मजबूती आई है। सोना लगभग 5 हजार रुपए यानी करीब 3 प्रतिशत महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर लगभग 1.45 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में करीब 26 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

Read Also: 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए बिक्रम मजीठिया, समर्थकों का किया अभिवादन

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, आज घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,55,372 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 1,50,708 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में मुनाफा वसूली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। अब निवेशकों की दोबारा खरीदारी के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है।

Leave a Comment