गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों की उम्र 12, 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है।
घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। तीनों बहनें हाथ पकड़कर फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
Read Also: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: रूस से तेल खरीद बंद करेगा भारत, अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें मोबाइल गेम की लत से परेशान थीं। बताया जा रहा है कि पिता द्वारा गेम खेलने से मना करने और डांटने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने माता-पिता से माफी मांगी है।
यह घटना भारत सिटी के बी-1 टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 907 की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है और परिस्थितियों की गहन जांच जारी है।





