केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज लॉन्च करेंगे ‘भारत टैक्सी’

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे। यह देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना और आम लोगों के लिए सुलभ व न्यायसंगत परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म में ड्राइवरों—जिन्हें ‘सारथी’ कहा गया है—को मालिकाना हक, संचालन और आय के केंद्र में रखा गया है। इससे वे शोषणकारी एग्रीगेटर मॉडल से मुक्त होंगे।

‘भारत टैक्सी’ शून्य कमीशन और बिना सर्ज प्राइसिंग के काम करेगी। प्लेटफॉर्म से होने वाला लाभ सीधे ड्राइवरों तक पहुंचेगा। साथ ही, सारथियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, रिटायरमेंट बचत और समर्पित ड्राइवर सहायता प्रणाली जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं भी दी जाएंगी।

Reas Also: दिल्ली में गुमशुदगी का अलार्म: सिर्फ 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं-बच्चे सबसे ज्यादा शिकार

मंत्रालय ने बताया कि ‘बाइक दीदी’ जैसी पहल के तहत अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं। यह कदम महिला सशक्तिकरण और समावेशी रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment